विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

कैबिनेट मंत्री का क्षेत्र में पहले आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत


हजारों समर्थकों के साथ आभार रैली में पूर्व जिला अध्यक्ष हुए शामिल
छतरपुर। नवनियुक्त केंद्री कैबिनेट मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर की सीमा और शहर के अंदर तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया है। पूर्व भाजपा जिलाध्याक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह के हजारो समर्थक दो दिन पूर्व से सासंद एवं नवनियुक्त कैबेनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे।
 सोमवार को आभार रैली में उनका सागर रोड से आगमन हुआ। जहां फोर सीजन होटन के पास से बाइक रैली में भाजपा के हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली चौबें तिराहा, फब्बारा चौक, चौक बाजार होते हुए वापस छत्रसाल चौराहा पहुंची। जहां आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जनता को संबोधित किया है। वहीं भाजपा नेता दद्दा ललौनी ने फूल मालाओं से ललौनी तिराहा पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया है।


Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |