विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी


घर के अलग कमरे में सो रहा था परिवार जंगला तोड़कर पिडे चोर
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी में रहने वाले मप्र पुलिस हाउसिंग इंजीनियर के घर से जेवरात और नगदी सहित लाखों रुपए की चोरी हुई है। बताया गया है कि अज्ञात चोर घर की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल को तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और सामग्री चुराकर फरार हो गए। जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त परिवार के सदस्य घर के दूसरे कमरे में सोए हुए थे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि चौबे कॉलोनी निवासी मप्र पुलिस हाउसिंग इंजीनियर सौरभ मिश्रा का परिवार घर के अलग कमरों में सोया हुआ था। रात के वक्त अज्ञात चोरों ने घर के उस कमरे की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ा, जो कि खाली था और उसमें परिवार के जेवरात तथा नगदी रखे हुए थे। 
ग्रिल तोड़कर चोर कमरे में दाखिल हुए और जेवरात नगदी सहित करीब 8 लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तब उन्हें चोरी की जानकारी लगी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया तथा चोरी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु की गई। 

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |