विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध मदिरा परिवहन पर हुई कार्यवाही



ट्रेन से किया जा रहा था विदेशी शराब का परिवहन, आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सूचना के आधार पर गुरुवार को आबकारी टीम द्वारा अहमदाबाद बरौनी ट्रेन की बी 3 कोच में अज्ञात आरोपी से 42 लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई और आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
जब्त मदिरा की कीमत लगभग 60 हजार बताई गई है। इसके अलावा विगत बुधवार को आबकारी दल नौगांव द्वारा हरपालपुर, इमलिया, सरसेड आदि स्थानों पर दविश दी गई। दविश के दौरान 59 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही शराब निर्माण हेतु तैयार किया गया 1840 किलोग्राम लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त और नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 5 हजार है। 

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |