विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाने का आरोप


धीरेंद्र शास्त्री बोले- भाई का बर्ताव गलत कार्रवाई हो
छतरपुर। जिले के बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग ने जीतू तिवारी के परिवार को फिर से धमकी दी है। शुक्रवार को इसी के घर में घुसकर मारपीट की गई थी। धमकी के बाद जीतू तिवारी परिवार समेत शनिवार को एक बार फिर बमीठा थाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
युवक का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वाट्सएप पर धमकी दी है। उसने कहा है कि 72 घंटे में अस्तित्व खत्म कर देगा। इससे पहले शुक्रवार को शालिगराम गर्ग ने जीतू तिवारी के घर पहुंचकर उसकी मां-बहन सहित परिजन से मारपीट की थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था। आरोप है कि शालिगराम 50 सेवादारों के साथ मिलकर जीतू तिवारी के घर आया था। उसने यहां परिवार के लोगों से मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों से घर में घुसकर मारपीट की है, लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जीतू तिवारी की शिकायत के बाद शुक्रवार को बमीठा पुलिस ने शालिगराम गर्ग सहित अन्य 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर धमकी देने के संबंध में एसपी आगम जैन ने कहा कि एक स्क्रीनशॉट संज्ञान में आया है। जो स्क्रीनशॉट सामने आया है। उसकी साइबर और अन्य तरीके से जांच किया जाना आवश्यक है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |