विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

पुलिस कार्यालय, थाना, चौकी परिसर में नन्हे पशु पक्षियों के लिए जल एवं आहार का प्रबंध कर लगाए गए सकोरे

छतरपुर।जिले के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बरस रहा है। इस गर्मी से सिर्फ़ इंसान ही नहीं, बल्कि नन्हें-नन्हें पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जिले में प्रतिवर्ष सभी पुलिस कार्यालय, थानों, चौकी सभी शाखाओं के परिसर में जल एवं आहार हेतु दाने का प्रबंध कर प्रथक प्रथक स्थान में सकोरे (मिट्टी के पात्र) लगाए जाते हैं।

पुलिस अधीक्षक  अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सकोरे (पात्र) का उपयोग कर पक्षियों के लिए पानी, भोजन और आश्रय का प्रबन्ध कर मानवता की एक छोटी-सी कोशिश की है जिससे गर्मी के कारण होने वाली पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में राहत मिल सकती है।

इसी क्रम में जिले के समस्त पुलिस कार्यालय, रक्षित केंद्र, थाना, चौकी परिसर में आवश्यक प्रबंध कर सकोरे की व्यवस्था कर जल एवं आहार हेतु अनाज की व्यवस्था की गई।

जिले के सभी गणमान्य नागरिकों से भी अपील है कि कृपया सभी नन्हे पशु पक्षियों को दाने एवं जल सहित सकोरे या अन्य पात्र का उपयोग कर प्रतिदिन दाना व जल रख कर उनकी जान बचाएं। अधिक से अधिक वृक्ष लगाए, पर्यावरण से जुड़ाव बनाकर रखें।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर में व्यवस्था के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा कार्यालय का समस्त बल, एवं जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, कार्यालय प्रभारी बल के साथ संबंधित परिसर में उपस्थित रहे।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |