विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

खेत पर बने घर पर हो रहा था अवैध गुटखे का निर्माण,2 मशीने एवं 13 बोरी कच्चा माल बरामद

कलेक्टर के निर्देशन में देर रात अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा,प्रशासन की संयुक्त टीम ने अलर्ट मोड में की छापेमार कार्यवाही।

नौगांव के ग्राम तिंदनी में खेत पर बने घर पर हो रहा था अवैध गुटखे का निर्माण,2 मशीने एवं 13 बोरी कच्चा माल बरामद।

छतरपुर।कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में छतरपुर जिले में मानव स्वास्थ्य के दृष्टिगत लगातार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अवैध खाद्य सामग्री निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में सोमवार की देर रात्रि को प्रशासन की संयुक्त टीम राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग द्वारा नौगांव के ग्राम तिंदनी में खेत पर बने एक घर में अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम ने अलर्ट मोड में देर रात्रि छापेमार कार्यवाही कर सम्पूर्ण सामग्री को जब्त किया है। गुटखे के अवैध निर्माण की जगह के भूमि स्वामी रणधीर सिंह पिता किशोर सिंह निवासी नौगांव के खेत पर कार्यवाही की गई। उक्त भूमि पर वने मकान में अवैध गुटका निर्माण होते पाया गया। जहाँ पर 2 गुटखा मशीन, 13 बोरी कच्चा माल एवं 42 पैकट किंग गुटखा के पैकेट पाए गए। उक्त गुटका तम्बाकू, सुपाड़ी मिक्स माल से बना पाया गया है। इस मामले में संबंधितों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार संदीप तिवारी सहित खाद्य एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |