विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

वायरल ऑडियों पर कमिश्नर ने की कार्रवही

 


छतरपुर। पिछले दिनों गौरिहार के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक महिला शिक्षिका से रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सागर कमिश्नर वीरेन्द्र सिंह रावत ने संज्ञान में लिया और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर को जांच के निर्देश दिए। जांच में दोष सिद्ध होने पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर द्वारा गौरिहार के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है।
कमिश्नर कार्यालय सागर से जारी आदेश में उल्लेख है कि सोशल मीडिया पर रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो के प्रकरण की संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर एवं सहायक संचालक, सहायक लेखाधिकारी के संयुक्त दल द्वारा जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में सामने आया है कि प्रभारी प्राचार्य शास. उ.मा.वि. गौरीहार एवं प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरिहार ऋषि कुमार त्रिपाठी (मूलपद-व्याख्याता) शा.उ.मा.वि. सी.एम. राईज बारीगढ़ जिला छतरपुर द्वारा शिक्षिक कु. रेखा भुरजी का माह अगस्त 2023 से फरवरी 2024 तक का वेतन माह मार्च 2024 में दिया गया। ऋषि कुमार त्रिपाठी द्वारा वेतन भुगतान के एवज में पैसे मांगे गए थे, जिसका ऑडियो है। इसके साथ ही पैसे मांगे जाने संबंधी ऑडियो के वायरल होने के बाद श्री त्रिपाठी द्वारा कॉल डिटेल्स हटाए गए, जो कि मोबाईल परीक्षण करने पर सामने आया है। उक्त गंभीर अनियमितता, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं पदीय कर्तव्यों के प्रतिकूल होकर मप्र सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किए जाने के लिए ऋषि कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |