विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,जिला पंचायत सदस्यों ने सामान्य सभा की बैठक का किया बहिष्कार..

 


जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,जिला पंचायत सदस्यों ने सामान्य सभा की बैठक का किया बहिष्कार..

सदस्यों ने लगाए जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री पर भ्रष्टाचार करने के आरोप..

सदस्यों ने कहा अध्यक्ष के क्षेत्र के अलावा नही हुए कही कार्य..

सदस्यों ने अध्यक्ष के क्षेत्र में हुए कार्यो की जांच करने की कही बात..

छतरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष बनते ही लगातार सुर्खियों में रही है विद्या अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्यों ने एक बार फिर अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। लंबा समय अंतराल होने के बावजूद भी ज्यादातर सामान्य सभा की बैठक नहीं हो सकी पूरी,सामान्य सभा की बैठक का जिला पंचायत सदस्यों ने बहिस्कार कर दिया, जिला पंचायत सदस्य बोले ज्यादातर कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष के वार्ड में हुए हैं, जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा पूर्व में भी जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध में कलेक्टर संदीप जीआर को पहले भी अध्यक्ष की शिकायत की जा चुकी है, निंदा प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है,आज फिर सामान सभा की बैठक का जिला पंचायत सदस्यों ने किया बहिष्कार जिला पंचायत के बाहर हंगामा कर दिया।

गुरुवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में सदस्यों की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सदस्यों के द्वारा बैठक का बहिष्कार किया गया है। वही जिला पंचायत के बाहर खड़े होकर सदस्यों के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए गए हैं।

सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को इसलिए चुना था कि वह अपने क्षेत्र में विकास कर सकें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा सके, लेकिन सदस्यों को राशि ना मिल पाने के कारण वह कार्य करने में असमर्थ है। सदस्यों ने बताया कि बैठकों में हर सदस्य के प्रस्ताव ले लिए जाते हैं, लेकिन कार्य सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री के क्षेत्र में ही होता है। बाकी अन्य सदस्यों के क्षेत्र में सदस्य एक हेड पंप भी नहीं लगा पा रहे हैं। सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी सदस्यों के प्रस्ताव एक तरफ रखकर अध्यक्ष अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड रुपए के कार्य अध्यक्ष के द्वारा अपने क्षेत्र में कराए गए हैं। जिन कार्यो की जांच को लेकर सदस्यों ने मांग उठाई है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |