विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची, इन दिग्गजों को यहां से मिला मौका

 आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने इस बार भी पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री को मैदान में उतारा गया है।

 


दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने इस बार भी पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने कई केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारा -

 भाजपा पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि 195 उम्मीदवारों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हैं।

गांधीनगर से अमित शाह बने उम्मीदवार-

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गांधीनगर और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राजनाथ सिंह को लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी।

 

 

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |