विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

बोलेरो में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप बाल-बाल बचा मासूम, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग


नौगांव। नगर के वीरेंद्र कॉलोनी चौराहा स्थित सत्यजय पैलेस के सामने रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पर खड़ी एक बोलेरो कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चा बाल-बाल बचा। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 9 बजे अजनर निवासी हर सिंह राजपूत की बोलेरो कार क्रमांक यूपी 95 एफ 7785 से उसका रिश्तेदार देव सिंह राजपूत अपने 6 साल के पुत्र शिवम राजपूत के साथ वीरेन्द्र कॉलोनी चौराहे पर स्थित हेयर सैलून में कटिंग कराने गया था। चौराहे पर देव सिंह ने कार को खड़ा कर दिया और बेटे को अंदर बैठाकर स्वयं बाहर निकल गयाा। कुछ ही मिनिट बाद जब देव सिंह की नजर कार पर पड़ी तो देखा कि कार के अंदर आग लगी हुई है। गनीमत रही कि समय रहते कार के अंदर बेठा 6 वर्षीय शिवम गेट खोलकर बाहर निकल आया और उसकी जान बाल-बाल बच गई। वहां कार में लगी आग ने जल्द ही प्रचंड रूप धारण कर दिया। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड मशीन की मदद से कार में लगी आग को बुझाया गया। गौरतलब है कि जिस स्थान पर कार खड़ी थी, उसके पास ही घनी बस्ती है, अगर समय पर आग न बुझती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। कार में आग कैसे लगी इसके पीछे के कारण अभी सामने नहीं आए हैं।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |