विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

खुशियों की पाठशाला में बच्चे सीख रहे पेंटिंग की बारीकियां ग्राम गठेवरा में खुशियों की पाठशाला का दूसरा रविवार

 

 

 छतरपुर। रविवार को छतरपुर सीमा के समीप ग्राम गठेवरा के चौपाल परिसर में सेवा ही संकल्प समिति द्वारा खुशियों की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक पाठशाला में गांव के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों संगीत, बौद्धिक खेल, आदि में हिस्सा लिया, तथा ड्राइंग पेंटिंग की बारीकियां जानीं। समिति के अंशुल साहू के अनुसार, कला का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है, रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न बच्चे निश्चित तौर पर जिस क्षेत्र में भी जाते हैं, जीवन में कुछ उल्लेखनीय कार्य ही करते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए गांव के बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हमारी टीम द्वारा यह पाठशाला संचालित की जा रही है। इस अवसर पर समिति से नवदीप पाटकर, लोकेश पुष्पकार, अमेय तिवारी, अंशुल साहू, विकास मिश्रा, महेंद्र कुशवाहा आदि सदस्य तथा बच्चे- बच्चियां उपस्थित रहे।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |