विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

बकरी एवं मत्स्य पालन के लिए महिलाओं से आगे आने की अपील

 


छतरपुर।कलेक्टर संदीप जी.आर. ने बुधवार को जनपद पंचायत राजनगर के ओंटा ग्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. ने ग्राम में तालाब में हुए गहरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए जमीन के बड़े एरिया में फ्रूट फारेस्ट का निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब के किनारे पौधरोपण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आमजनों से बकरी पालन और मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वसहायता समूहों की महिलाओं को मत्स्य पालन के लिए तालाब का उपयोग करने दें। इस दौरान कलेक्टर श्री जी.आर. ने तालाब किनारे पौधरोपण कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामों में हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन पानी को व्यर्थ न बहाएं, पानी को बचाने के सभी सार्थक प्रयास करें। कलेक्टर ने आमजनों को पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए पानी कैसे इस्तेमाल करना है। इसके लिए के बजट को समझाया। साथ ही आमजनों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम गंज में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनटी फाउंडेशन द्वारा स्थापित कम्प्यूटर लैब का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |