विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

सब्जी व्यापारियों ने मंडी सचिव पर लगाए गंभीर आरोप


छतरपुर। बीते रोज शहर के सटई रोड पर स्थिति कृषि उपंज मंडी में मंडी प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए लगभग दो दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटाया था। इसी कार्यवाही को लेकर मंडी के कुछ सब्जी व्यापारियों ने कार्यवाही पर सवाल खड़े करते हुए मंडी सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सब्जी के थोक व्यापारी शंभु कुशवाहा ने मंडी सचिव संतोष नागर पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा मंडी में दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली की जाती है। जिन दुकानदारों द्वारा उन्हें पैसे नहीं दिए गए सिर्फ उन्हीं का अतिक्रमण हटाया गया है। जबकि मंडी सचिव के चहेते व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शंभु कुशवाहा ने यह भी आरोप लगाया है कि कार्यवाही के दौरान सब्जी व्यापारियों न तो सामान हटाने का समय दिया गया और न ही सामान रखने के लिए नया स्थान दिया गया। आरोप लगाने वाले सब्जी व्यापारियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से इस मामले की शिकायत करने की बात कही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |