विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मौत के मामले में पुलिस नहीं कर रही पूछताछ

 


मृतक के भाई एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। विगत दिसंबर माह में गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उर्दमऊ के एक युवक की लाश कुंए में पड़ी मिली थी। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कुछ संदेहियों के नाम बताए थे लेकिन पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ नहीं की जा रही है। शुक्रवार को मृतक के भाई ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर मामले की जांच कराने और संदेहियों से पूछताछ कराए जाने की मांग की है।
आवेदन देने आए उर्दमऊ निवासी राकेश कुशवाहा ने बताया कि 15 दिसंबर को उसके भाई दिनेश कुशवाहा की लाश खेत पर बने कुंए में मिली थी। राकेश के मुताबिक उसे गांव के कुछ लोगों पर दिनेश की हत्या किए जाने का संदेह है। घटना दिनांक को ही मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने संदेहियों के नाम बताकर पूछताछ करने की मांग की थी लेकिन गढ़ीमलहरा पुलिस ने आज तक संदेहियों से पूछताछ नहीं की है। कई बार परिजनों ने थाने जाकर पुलिस से कार्यवाही के संबंध में जानकारी चाही लेकिन पुलिस द्वारा संतोषजक जवाब नहीं दिया गया। राकेश ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर संदेहियों से पूछताछ करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |