विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

फंदे में फसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बचाया

छतरपुर। जिले के बिजावर वन परिक्षेत्र के गांव मैंदनीपुरा में किसी व्यक्ति ने शिकार की नियत से फंदा लगाया था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी बिजावर रेंजर को दी गई जिसके बाद पन्ना टाईगर रिर्जव की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। बिजावर रेंजर अशोक तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे डिप्टी रेंजर अशोक अवस्थी और पन्ना टाईगर रिजर्व की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे फंदे से बाहर निकाला गया। फंदे में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था, इसलिए टाईगर रिजर्व से आई टीम के डॉक्टर संजीव गुप्ता ने उसका उपचार किया और इसके बाद टीम तेंदुए को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |