विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

गरीब कर्मचारियों के आशियाने नहीं उजड़ने देंगे-ललिता यादव

छतरपुर। सिंचाई कॉलोनी के गरीब कर्मचारियों, परिवारों के आशियानों को उजाड़कर पार्क बनाने के लिए लालायित जल संसाधन संभाग छतरपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री आशीष महाजन के खिलाफ नवनिर्वाचित छतरपुर विधायक ललिता यादव को ज्ञापन दिया गया है।

 
सिंचाई कॉलोनी के रहवासियों के मकान न हटाने की बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और नव निर्वाचित विधायक ललिता यादव ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री आशीष महाजन से दूरभाष पर कार्यवाही न करने की बात कह दी है। विधायक ने ज्ञापन सौंपने वालों को आश्वस्त किया कि उनके आशियाना उजडऩे नही दिए जाएंगे। इसके लिए वह उच्च अधिकारियों से भी बात करेंगी। साथ ही वह अन्याय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने से भी पीछे नही हटेगी। इस मामले में विधायक ललिता यादव ने कलेक्टर संदीप जीआर से भी बात की। उन्होंने इस मामले में कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार से अन्याय नही होने का आश्वासन दिया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |