विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

एक करोड़ 54 लाख रुपये संपत्तिकर बकाया



इंदौर । जावरा कंपाउंड स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी 13 दुकानों को नगर निगम ने शुक्रवार को सील कर दिया। नगर निगम को वक्फ बोर्ड से इस संपत्ति पर करीब एक करोड़ 54 लाख रुपये संपत्तिकर वसूलना है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद वक्फ बोर्ड संपत्तिकर जमा नहीं कर रहा है। शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने बताया कि वे नियमित रूप से वक्फ बोर्ड को हजारों रुपये किराए के रूप में देते हैं। संपत्तिकर जमा करने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। संपत्ति का मालिक वक्फ बोर्ड है तो वही संपत्तिकर जमा कराएगा। इस पर निगम की टीम ने दुकानों को सील कर दिया। जावरा कंपाउंड स्थित वक्फ बोर्ड की इस जमीन पर कई प्रसिद्ध दुकानें, कार के गैराज आदि हैं।

कई नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं किया संपत्तिकर-

सहायक राजस्व अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि वक्फ बोर्ड के पास करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन है। इस जमीन पर 13 दुकानों के अलावा कई रहवासी मकान भी बने हुए हैं। नगर निगम ने इसके पहले भी वक्फ बोर्ड को संपत्तिकर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। मार्च 2023 में भी कार्रवाई की नौबत आई थी, लेकिन वक्फ बोर्ड ने उस वक्त एक लाख रुपये निगम के खाते में जमा कराकर बकाया संपत्तिकर जमा कराने के लिए समय ले लिया था। वक्फ बोर्ड ने वर्षों से संपत्तिकर नहीं चुकाया है। वर्तमान में बकाया संपत्तिकर एक करोड़ 54 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। इसी की वसूली के लिए उक्त कार्रवाई की गई है।

रहवासी मकानों को नहीं किया सील-

निगम के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की कार्रवाई में हमने वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी दुकानों को जरूर सील किया, लेकिन इसी जमीन पर बनी रहवासी इमारतों को सील नहीं किया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |