विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

ठेकेदार का फरमान अधिक से अधिक चलाओ वाहन


पन्ना।काली कमाई के लालच में 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस के चालको के साथ गाली गलौज एवं प्रताड़ित करते हुए मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले के संबंध में एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस के चालकों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच और कार्यवाही की मांग की है। पन्ना कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एम्बुलेंस (108) वाहन के चालकों को जिला अधिकारी संदीप त्रिपाठी एवं दीपक साहू के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा हैं। इन अधिकारियों द्वारा एम्बुलेंस चालकों से कहा जा रहा है, कि तुम एम्बुलेंस वाहन को सही ढंग से उपयोग नहीं करते हो, तुम लोगो के वाहन चलाने से वाहन का एवरेज कम निकलता है और डीजल की खपत ज्यादा होती है। वाहन चालकों को बार-बार भोपाल बुलाया जाता है। अधिकारी संदीप व दीपक द्वारा कहा जा रहा है कि तुम लोग एम्बुलेंस (108) वाहन प्रतिदिन 350-400 कि0मी0 चलाकर दो चाहे फर्जी तरीके से या जैसे दो। और वाहन धीमी गति से चलाने के लिए कहा जाता है जबकि बीमार, घायल व्यक्ति या गर्भवति महिला को जल्दी अस्पताल पहुंचाना होता है। धीमी गति से वाहन चलाने पर मरीज के परिजनों से विवाद होता है। जिला अधिकारियों के द्वारा रात्रि में शराब पीकर चालकों के साथ गाली-गलौच की जाती है। एवं रिश्वत के तौर पर पैसों की माँग की जाती है, पैसे नहीं देने पर ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती है। 108 एंबुलेंस चालकों के द्वारा सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंप कर मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |