विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

पारिवारिक बुराई में युवक का रास्ता रोककर की गई पिटाई


छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम गहबरा में पारिवारिक विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि एक दिन पहले आरोपी पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट महिलाओं के साथ मारपीट की। जब घटना की शिकायत थाने में की गई तो अगले दिन आरोपियों ने परिवार के एक युवक का रास्ता रोककर उस पर भी जानलेवा हमला किया है। फिलहाल घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम गहबरा निवासी महेश्वरीदीन प्रजापति ने बताया कि उसके परिवार के संतू प्रजापति ने दूसरी जाति की लड़की से विवाह किया था जिसके चलते महेश्वरीदीन और उसके परिवार ने संतू के घर जाना बंद कर दिया था। पिछले दिनों संतू के घर पर कोई कार्यक्रम था जिसमें उसने महेश्वरीदीन सहित पूरे परिवार को आमंत्रित किया था लेकिन परिवार के लोग कार्यक्रम में नहीं गए। इसी बात की नाराजगी के चलते संतू ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ महेश्वरीदन प्रजापति के घर में घुसकर उसकी पत्नी बुदिया प्रजपाति, बहू सविता और आशा के साथ मारपीट कर दी। घटना की शिकायत गौरिहार थाने में की गई जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और कुछ समय में छोड़ दिया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |