विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

12 वर्षीय मासूम की गड्ढे में गिरने से हुई मौत


छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुंगवारी में कुछ बच्चे कुंए के पास खेल रहे थे इसी दौरान एक 12 वर्षीय बच्चा गड्ढे में गिर गया। घटना के बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंगवारी निवासी बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि उसका 12 वर्षीय भतीजा सर्वेश पुत्र रमेश अहिरवार गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ कुंए के पास खेल रहा था। इसी दौरान कुंए के बगल में मोटर रखने के लिए बनाए गए गड्ढे में वह गिर गया। अन्य बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद बच्चे को मृत घो?षित कर दिया। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |