विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

लड्डू गोपाल मंदिर में 22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा

छतरपुर। लंबे इंतजार के बाद शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित लड्डू गोपाल मंदिर में 22 जनवरी को देश की सबसे बड़ी लड्डू गोपाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूर्व विधायक ने मूर्ति स्थापना के लिए जो संकल्प लिया था वह उनके द्वारा पूरा किया गया है। मंदिर में श्री लड्डू गोपाल भगवान के अलावा राधा कृष्ण की मूर्तियों की भी प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

लड्डू गोपाल समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि पावन धाम अयोध्या में जिस मुहूर्त में भगवान श्रीराम मंदिर में विराजेंगे उसी मुहूर्त में लड्डू गोपाल भगवान व राधाकृष्ण की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का श्रीगणेश होगा और भक्तिभाव के साथ 20, 21 एवं 22 जनवरी को महोत्सव चलेगा। पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन ने मंदिर निर्माण एवं भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति के लिए जो संकल्प लिया था वह उनके द्वारा पूरा किया गया। इस लड्डू गोपाल मंदिर की रूपरेखा 2006 में तैयार हुई थी लेकिन 6 साल बाद 2012 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
 

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |