विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

पंचायत कार्यों की जांच के दौरान विवाद और मारपीट का आरोप

 


समर्थकों के साथ थाने पहुंचे वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

छतरपुर। जिले की ग्राम पंचायत बरकौंहा में शुक्रवार को पंचायत के विकास कार्यों की जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम के समक्ष विवाद और मारपीट हो गई, जिसके वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया गया है कि जांच की कार्यप्रणाली को लेकर उपजे आक्रोश के बाद ग्रामीणों और दो पक्षों के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। घटना के बाद वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट व हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने पहुंचे।

ग्राम पंचायत बरकौंहा की सरपंच उमा यादव के प्रतिनिधि प्रीतम यादव ने पूर्व सरपंच रामचरण यादव और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीतम यादव के अनुसार, पंचायत में कार्य न होने की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा मनरेगा टीम व अन्य अधिकारियों का एक जांच दल गठित किया गया था। आरोप है कि जब यह टीम गांव में जांच करने पहुंची, तो पूर्व सरपंच रामचरण यादव और उनके समर्थकों ने टीम पर कथित तौर पर दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और अधिकारियों के वाहन को रोकने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकलना पड़ा, जबकि बीच-बचाव करने आए गांव के एक युवक पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर, शिकायतकर्ता पक्ष से पूर्व सरपंच रामचरण यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सरपंच पक्ष पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। रामचरण यादव का कहना है कि उन्होंने पंचायत के कार्यों में अनियमितता को लेकर शिकायत की थी, जिस पर प्रशासनिक जांच टीम गांव आई थी। उनका आरोप है कि जांच के दौरान मौके पर काम न मिलने और बातचीत के क्रम में विवाद बढऩे पर प्रीतम यादव, उनके भाई, पुष्पेंद्र, मुन्नी, रवि, रामस्वरूप पटेल और हरवेन पटेल सहित अन्य लोगों ने उन पर तथा उनके परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

बहरहाल इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |