विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

पीतांबरा मंदिर के बगल में नकली खाद की बड़ी खेप पकड़ी, कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 


मौके से 135 बोरी खाद बरामद होने की सूचना, नायब तहसीलदार रामराज गुप्ता सहित कृषि विभाग और सि

विल लाइन पुलिस की टीम जांच में जुटी

छतरपुर। शहर में नकली खाद के कारोबार को लेकर कृषि विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। पीतांबरा मंदिर के बगल में भारी मात्रा में संदिग्ध नकली खाद पकड़े जाने की सूचना सामने आई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 135 बोरी खाद मिलने की बात बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार रामराज गुप्ता, कृषि विभाग के अधिकारियों और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम द्वारा बरामद खाद की जांच की जा रही है। खाद कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।


मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। कृषि विभाग द्वारा खाद के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता और वास्तविकता की जांच कराए जाने की प्रक्रिया की जा सकती है।

फिलहाल कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद खाद नकली है या मानकों के विपरीत है तथा इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |