विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मेला जलविहार में झूला ठेकेदार का बड़ा खेल! 10-10 लाख के दो चेक बाउंस, नगर पालिका की कार्रवाई की तैयारी

 



45 लाख रुपये में हुआ था झूलों का ठेका, चेक बाउंस होने के बाद ठेकेदार भागचंद को नोटिस जारी; एफआईआर दर्ज कराने और झूलों का संचालन बंद कराने के लिए पुलिस को भेजा पत्र

छतरपुर। शहर के चर्चित मेला जलविहार में झूलों के ठेके को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। झूला ठेकेदार भागचंद द्वारा नगर पालिका में जमा कराई गई 10-10 लाख रुपये की दो चेक बाउंस हो गई हैं। बताया जा रहा है कि झूलों का ठेका करीब 45 लाख रुपये में हुआ था और ठेका राशि के भुगतान के लिए ठेकेदार ने नगर पालिका को चेक दिए थे। लेकिन दोनों चेक बाउंस होने के बाद अब नगर पालिका की कार्यप्रणाली और ठेका प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

चेक बाउंस होते ही हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार भागचंद की ओर से जमा कराए गए दोनों चेक बैंक से बाउंस होने के बाद नगर पालिका ने उसे नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और झूलों का संचालन तत्काल बंद कराने के संबंध में संबंधित थाने को पत्र भी भेजा गया है।

45 लाख का ठेका, भुगतान में चेक का खेल!

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ठेका लाखों रुपये का था तो नगर पालिका ने भुगतान की सुरक्षा और चेक की विश्वसनीयता सुनिश्चित किए बिना ठेकेदार को झूलों के संचालन की अनुमति कैसे दे दी? यदि दोनों चेक बाउंस हो गए तो ठेका राशि की वसूली कैसे होगी और नगर पालिका को हुए संभावित आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी?

अब उठ रहे कई गंभीर सवाल

  • क्या ठेका राशि की पूरी वसूली किए बिना झूलों का संचालन शुरू करा दिया गया?
  • दो-दो चेक बाउंस होने के बाद ठेकेदार पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • नगर पालिका को अब तक कितनी ठेका राशि प्राप्त हुई है?
  • इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका क्या रही?

मेला जलविहार में पहले भी व्यवस्थाओं और ठेकों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब झूला ठेकेदार के दोनों चेक बाउंस होने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी करने और पुलिस को पत्र भेजने की जानकारी सामने आई है। अब देखना होगा कि पुलिस एफआईआर दर्ज करती है या नहीं और नगर पालिका बकाया ठेका राशि की वसूली के लिए क्या कदम उठाती है। इस पूरे मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |