विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मेला जलविहार बना नगर पालिका की कमाई का जरिया? समयसीमा खत्म, फिर भी दुकानों और पार्किंग के नाम पर वसूली जारी!

 


10 दिन की थी दुकानों और पार्किंग की अनुमति, अवधि बीतने के बाद भी कैसे संचालित हो रहा मेला? बिजली, लाइट और पार्किंग के नाम पर वसूली को लेकर उठे गंभीर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा पूरा खेल?

छतरपुर। शहर में आयोजित मेला जलविहार अब मनोरंजन और व्यापार का केंद्र कम, बल्कि नगर पालिका के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित कमाई का जरिया अधिक बनता नजर आ रहा है। मेले की अनुमति की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद दुकानों का संचालन और पार्किंग व्यवस्था जारी रहने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर से मेला जलविहार की दुकानों और पार्किंग के लिए महज 10 दिनों की अनुमति दी गई थी। वहीं झूलों के संचालन के लिए 25 दिनों की अनुमति होने की बात सामने आई है। ऐसे में दुकानों और पार्किंग की निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद भी वसूली किस आधार पर की जा रही है, यह बड़ा सवाल है।

आरोप हैं कि नगर पालिका के कर्मचारी दुकानदारों से दुकानों और बिजली-लाइट के नाम पर राशि वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं, पार्किंग के नाम पर भी आम लोगों से पैसे लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि अनुमति समाप्त हो चुकी है तो फिर यह वसूली किसके आदेश पर और किस नियम के तहत की जा रही है?

आखिर मेला प्रभारी कौन और किसके आदेश पर चल रहा पूरा खेल?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मेला जलविहार का प्रभारी कौन है? दुकानों और पार्किंग की अनुमति समाप्त होने के बाद भी संचालन जारी रखने की मंजूरी किस अधिकारी ने दी? क्या नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं?

जनता की जेब पर बोझ, जिम्मेदारों की चुप्पी!

मेले में आने वाले शहरवासियों और दुकानदारों से यदि नियमों के विरुद्ध वसूली हो रही है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? नगर पालिका प्रशासन को तत्काल स्पष्ट करना चाहिए कि दुकानों, बिजली-लाइट और पार्किंग के लिए कितनी राशि निर्धारित की गई थी, कितनी वसूली हुई और उसकी रसीद कहां है?

अब देखना होगा कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में जांच कर कार्रवाई करते हैं या फिर शहर की जनता और दुकानदारों की जेब पर कथित वसूली का बोझ यूं ही पड़ता रहेगा। अनिमेष मीडिया को दे रहा है गोल-गोल जवाब ।

जल्द होगा खुलासा: मेला जलविहार में दुकानों, बिजली-लाइट और पार्किंग की वसूली का पूरा हिसाब, मेला प्रभारी की भूमिका और अनुमति की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी संचालन जारी रहने के पीछे किसका आदेश है?

**बड़ा सवाल – मेला जनता के मनोरंजन के लिए लगाया गया है या कुछ जिम्मेदारों की कथित कमाई के लिए?

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |