विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

नौगांव में मकान पर कब्जे का आरोप, महिला ने पुलिस से मांगा न्याय

 


न्यायालय के स्थायी निषेधाज्ञा आदेश के बावजूद मकान में हस्तक्षेप करने का आरोप, महिला और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का दावा; मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज होने से परिजन नाराज

नौगांव, छतरपुर। छतरपुर जिले के नौगांव नगर में मकान पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तकिया मोहल्ला स्थित पुरानी कोतवाली के सामने रहने वाली राबिया राईन ने आधा दर्जन लोगों पर मकान पर अवैध कब्जे का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, राबिया राईन पत्नी नूर अहमद ने 27 मई 1992 को मुसम्मात हसनबी पत्नी स्वर्गीय गुलाब खां से एक कच्चा मकान खरीदा था। महिला का कहना है कि मकान खरीदने के बाद से ही वह उस पर काबिज है और उसका अधिकार चला आ रहा है। आरोप है कि न्यायालय द्वारा स्थायी निषेधाज्ञा का आदेश पारित होने के बावजूद कुछ लोग मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

महिला और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे शरीर पर चोटों के निशान आए हैं। साथ ही महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है।

एनसीआर दर्ज होने पर परिजनों में नाराजगी

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में थाना प्रभारी द्वारा एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई को सीमित कर दिया गया, जबकि उनके साथ मारपीट और मकान पर कब्जे के प्रयास जैसे गंभीर आरोप हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। अब महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देने और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |