विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

चबूतरे के पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला

छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोष पुरवा गांव में चबूतरे के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले गौरिहार  अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार लालू राजपूत पिता छोटे राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी संतोष पुरवा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही भोला राजपूत, अखिलेश राजपूत, रमेश राजपूत एवं महिला बिलासा सहित करीब 8 लोगों ने पुरानी रंजिश और चबूतरे के विवाद को लेकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट की। घटना में छोटे राजपूत, जागेश्वर राजपूत, रामकली राजपूत और मिठाईलाल राजपूत घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |