विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

छत से गिरी 5 साल की मासूम, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें खेलते समय 5 वर्षीय मासूम बच्ची छत से गिर गई। घटना शनिवार को हुई, जब बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी। अचानक संतुलन बिगडऩे से वह नीचे गिर पड़ी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और नाक से खून बहने लगा।

बच्ची की पहचान मानसी रैकवार के रूप में हुई है, जो बगमऊ थाना क्षेत्र के लवकुशनगर की निवासी है। परिजनों ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया। हादसे के समय बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही थी, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज शुरू होने से अब उसकी स्थिति में सुधार है।
डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है, लेकिन पूर्ण स्वस्थ होने तक उसे अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |