छतरपुर। छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
थाना जुझारनगर पुलिस को विगत रात्रि में नवरात्रि जवारे विसर्जन ड्यूटी के दौरान ग्राम बारीगढ़ अंतर्गत धंधागिरी मंदिर कि सीढिय़ों के पास अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान सीढिय़ों के पास पहुंची। पुलिस ने संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला, बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।आरोपी धन प्रसाद राजपूत उर्फ छोटा पिता नाथूराम निवासी ग्राम बनियानी थाना जुझारनगर के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। अभियुक्त हत्या के अपराध में पूर्व से लिप्त है, जमानत निरस्तीकरण की प्रस्तावित कार्यवाही भी की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुझार नगर उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, विपिन, उमेश की भूमिका रही।

