विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

चिराग ज्वेलर्स पर जीएसटी का छापा, छतरपुर और सतना की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

 


नौगांव/छतरपुर। छतरपुर जिले में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। छतरपुर एवं सतना से आई जीएसटी की संयुक्त टीम ने छतरपुर स्थित चिराग गहना और नौगांव स्थित चिराग ज्वेलर्स पर एक साथ छापेमारी की। देर शाम तक दोनों प्रतिष्ठानों पर जांच कार्रवाई जारी रही, जिससे सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।सूत्रों के अनुसार, ज्वेलर्स पर टैक्स चोरी और बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि बिना उचित बिलिंग के खरीद–फरोख्त कर जीएसटी की चोरी की जा रही थी। इसी शिकायत के आधार पर जीएसटी विभाग की टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है।

छापेमारी के दौरान लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, बिल-बुक, कंप्यूटर डेटा और स्टॉक की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा कारोबार से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की भी खबर है, हालांकि विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।जीएसटी की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य ज्वेलर्स और व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद कर चोरी की पुष्टि होने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।फिलहाल जीएसटी टीम की कार्रवाई जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |