विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

धमौरा में स्टॉक मिलान में भण्डारित उर्वरक में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी

 


शिवाय खाद बीज भण्डार धमौरा को एफआईआर दर्ज कराए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी,कलेक्टर के निर्देशन में नियुक्त निगरानी टीम एक्टिव

छतरपुर। जिले में किसानों को सुगम तरीके से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने एवं खाद के अवैध भण्डारण के विरूद्ध कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में दुकानों की निगरानी के कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारियों को नियुक्त किया गया है। जो प्रतिदिन के स्टॉक का वेरिफिकेशन एवं मिलान कर रही है। इसी क्रम में माया कुशवाहा शिवाय खाद बीज भण्डार धमौरा को ईफको कंपनी द्वारा 30 मी.टन डीएपी उर्वरक भण्डारित किया गया था। जिसकी जांच और मिलान 18 सितम्बर को कृषि विभाग द्वारा दुकान बंद करते समय शाम को की गई और अगले दिन सुबह फिर से स्टॉक का मिलान किया गया जिसमें डीएपी की मात्रा शून्य मी.टन पाई गई। जिसके विरूद्ध माया कुशवाहा धमौरा को कृषि अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। क्यों न इनके विरूद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अवैधानिक रूप से उर्वरक विक्रय करने के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु एफआईआर दर्ज कराई जाए और क्यों न तत्काल प्रभाव से लायसेंस निरस्त किया जाए। संबंधित से तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब संतुष्टि पूर्वक नहीं होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |