विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

संदिग्ध हालात में पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटे की हालत नाजुक


छतरपुर। शनिवार को जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम देरी से हृदयविदारक मामला सामने आया है। दरअसल देरी गांव के रहने वाले एक अहिरवार के पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हुई है, जबकि मृतक की पत्नी और दूसरे पुत्र की हालत नाजुक है। गंभीर हालत में मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं गांव में पिता-पुत्र की एक साथ मौत होने से मातम का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देरी गांव में अपने कुंए पर रहने वाले किसान ओमप्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार की रात रोज की तरह पूरे परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद सोने चला गया। ओमप्रकाश की मां ताराबाई ने बताया कि रात करीब 2 बजे अचानक ओमप्रकाश, उसकी पत्नी नंदनी और दोनों नाती रियांश तथा आदेश के पेट में दर्द होने के साथ-साथ उल्टियां होने लगीं। चूंकि रात के वक्त अस्पताल जाने का साधन नहीं था इसलिए वे सुबह होने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे ओमप्रकाश और आदेश ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद घबराए परिजन आनन-फानन में नंदनी और रियांश को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनका इलाज जारी है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ आशीष शुक्ला ने बताया कि देरी गांव से मां-बेटे को इलाज के लिए लाया गया है। पुत्र की हालत स्थिर है, जबकि मां की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की जांच और इलाज किया जा रहा है। मां-बेटे की हालत क्यों बिगड़ी अभी इसके सही कारण सामने नहीं आए हैं।
पुलिस ने शुरु की संदिग्ध मामले की जांच
देरी गांव में हुई इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद ओरछा रोड थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई और तुरंत मौके पर जाकर मामले की जांच शुरु की। जिला अस्पताल में भर्ती मां-बेटे का हाल जानने पहुंचे सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि परिवार के 4 सदस्यों के एक साथ बीमार होने और पिता-पुत्र की मौत होने के सही कारण फिलहाल सामने नहीं आए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती महिला से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन हालत ठीक न होने के कारण अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहां गांव में मृतक की मां ताराबाई को भी कोई ठोस जानकारी नहीं है, उन्होंने सिर्फ एक ट्रैक्टर का लोन मृतक के ऊपर होने की बात बताई है। फिलहाल पुलिस, परिवार और गांव के लोगों के बयान लेकर चिकित्सकीय रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, उसी आधार पर आगे की जांच होगी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |