विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

खुलेआम हो रही गांजा की बिक्री, वायरल हुआ वीडियो

 


छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। रविवार को यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति खेल मैदान के पास गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता नजर आ रहा है। पुलिस की नाक के नीचे हो रही इस गतिविधि ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया गया है कि ईशानगर में खेल मैदान के पास छोटा जोशी नामक व्यक्ति खुलेआम गांजे की पुड़िया बनाता और 100-200 रुपये में नशेड़ियों को बेचता है। यह पूरा घटनाक्रम एक वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह वैध कारोबार की तरह नशे का सामान बेचता नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो पुलिस को इसकी भनक नहीं है, या फिर साठगांठ का मामला है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |