विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

महिला ने की शर्मनाक हरकत,बीच सड़क पर निर्वस्त्र होकर युवक को पीटा

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराना इलाहाबाद बैंक के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक प्लॉट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां रहने वाले एक सोनी परिवार पर पहले पड़ोस के ही तीन लोगों ने छत से पथराव किया, जिससे दो पिता-पुत्र घायल हो गए। इतना ही नहीं विवाद के दौरान हमला करने वाले पक्ष की एक महिला ने शर्मनाक हरकत भी की। दरअसल महिला ने सोनी परिवार के युवक को पीट रही थी तभी अचानक बीच सड़क पर ही निर्वस्त्र हो गई जिससे मौके पर मौजूद लोग असहज हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल सोनी और उनका परिवार अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य के लिए गया था, तभी पड़ोस में रहने वाली सरोज पौराणिक, उनकी बेटी गुडिय़ा और बेटे दीपक ने छत से सोनी परिवार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव में कन्हैया लाल और उनके पुत्र सत्यम को चोटें आईं। घटना के दौरान सरोज पौराणिक ने अचानक अपने कपड़े उतारकर दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोग असहज हो गए। चूंकि मौके पर कुछ लोग विवाद का वीडियो बना रहे थे, जिसके चलते यह शर्मनाक घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। उक्त मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि है कि दोनों पक्षों में प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर ?थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |