विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

29 टन श्यामर लकड़ी जप्त, बगैर टीपी के सीतापुर जा रहा था ट्रक

छतरपुर। बड़ामलहरा वन परिक्षेत्राधिकारी द्वारा लकड़ी तस्करों के विरूद्ध एक के बाद एक लगातार कार्यवाही की जा रही है।  रविवार को 29 टन लकड़ी लेकर बगैर टीपी के सीतापुर उप्र जा रहे ट्रक को रेंजर आरपी पस्तोर ने जप्त कर चालक के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक माह के भीतर यह तीसरी बड़ी कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही के डर से लकड़ी तस्कर भयभीत होकर भूमिगत हो गये है।

जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक छतरपुर एवं वनमण्डलाधिकारी छतरपुर के निर्देशन में उपवनमंडल अधिकारी बक्सवाहा एवं  वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़ामलहरा के मार्गदर्शन में वन अमले के द्वारा 8 जून को परिक्षेत्र बड़ामलहरा अंतर्गत सर्किल गुलगंज की बीट भारतौली के सागर-कानपुर हाइवे 34 गुलगंज के पास  मार्ग पर ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 2748  में लदी सेमल (शयामर)प्रजाति लकड़ी को जप्त किया। जप्त की गई लकड़ी की मात्रा लगभग 29टन है जिसके मौके पर कोई  वैधानिक दस्तावेज नहीं पाए गए। आरोपी अनिल कुमार यादव निवास पिपरी जिला कानपुर उप्र  पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक  44143/03 दिनांक 8-6-2025पंजीबद्ध कर वैधानिक कारवाही की गई। ट्रक कटंगी से सीतापुर उप्र की तरफ जा रहा था तभी तभी मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान उपस्थित छोटे लाल पटेरिया, कार्यवाहक उपवन क्षेत्र पाल गुलगंज, भागीरथ रैकवार, पवन तिवारी, गोकुल शुक्ला, रविन्द्र सिंह, अमित तिवारी, आशीष अरजरिया, रघुवीर सिंह, बिक्रम सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |