विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

गुप्तांग में जबरन डाली प्लास्टिक की बोतल, हालत गंभीर




छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मऊसहानियां में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति पर आधा दर्जन अज्ञात नकाबपोशों ने क्रूर हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की पिटाई करने के बाद उसके गुप्तांग में प्लास्टिक की बोतल जबरन डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  

पीड़ित नन्हे पुत्र हल्लू कुशवाहा (45 वर्ष) निवासी मऊसहानियां ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपने खेत पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान अज्ञात नकाबपोश हमलावर आए और उस पर हमला कर दिया। नन्हे के मुताबिक, चार हमलावरों ने उसके हाथ-पैर पकड़े, जबकि एक ने प्लास्टिक की बोतल उसके गुप्तांग में डाल दी। घटना के बाद परिजन नन्हे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि प्लास्टिक बोतल पीड़ित के शरीर में पूरी तरह अंदर चली गई थी, जिसे ऑपरेशन के माध्यम से निकाला गया है। पीड़ित की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं नौगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |