विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

रामराजा कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से सूख रहे पेड़-पौधे

 


बमीठा। बमीठा-खजुराहो हाइवे के रखरखाव का ठेका 70 लाख रुपये से अधिक की लागत से रामराजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है, लेकिन कंपनी की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो रही है। खजुराहो से बमीठा के बीच डिवाइडर में लगाए गए फूलदार और अन्य पेड़-पौधे महीनों से सिंचाई न होने के कारण सूख रहे हैं।
कंपनी के कार्यालय के सामने खड़ी एम्बुलेंस और क्रेन मशीनें शोपीस बनी हुई हैं, जो सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए कभी उपलब्ध नहीं होतीं। सड़क की सफाई वर्षों से नहीं हुई है और रात्रि में अधिकांश रोड लाइटें बंद रहती हैं, जिनका सुधार कार्य भी नहीं हो रहा। विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो को जोडऩे वाली इस सड़क पर हेल्पलाइन बोर्ड तक नहीं लगे हैं, जबकि देशी-विदेशी पर्यटक यहां बड़ी संख्या में आते हैं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि सड़क रखरखाव से जुड़े अधिकारियों का ध्यान इस बदहाली की ओर कब जाएगा। जिम्मेदार कंपनी और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |