विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

खेत में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

नौगांव। नगर के डिस्टलरी रोड, लक्ष्मी नगर के पास एक खेत में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान धौर्रा मंदिर के पास वार्ड नंबर 18 निवासी कल्लू चौबे (38 वर्ष) के रूप में की है।

परिजनों ने बताया कि कल्लू चौबे बीते दिन से लापता था। शव पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी है। प्रारंभिक जांच में शव पर चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |