विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

थाने के भीतर जप्तशुदा वाहनों में लगी आग, मचा हडक़ंप

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना परिसर के बाहर शुक्रवार दोपहर अचानक उस समय हडक़ंप मच गया जब अपराधों में जब्त एक चार पहिया वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी अन्य गाडि?ों को भी चपेट में ले लिया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग थाना भवन तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |