विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के खमा ठेके से लाई जा रही थी शराब, गर्रोली चौराहा पर पुलिस ने की सटीक घेराबंदी

नौगांव । अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से लाई जा रही करीब 3 लाख रुपये मूल्य की देशी शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया। लग्जरी कार से शराब का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय-

शहर को अवैध शराब से मुक्त रखने की दिशा में कार्यरत पुलिस को शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश के अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत खमा स्थित देशी शराब ठेके से भारी मात्रा में शराब नौगांव लाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में गर्रोली चौराहा क्षेत्र में सघन निगरानी व घेराबंदी की योजना बनाई गई।

भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस रही सतर्क-

मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन, होंडा सिटी कार (क्रमांक यूपी 32 एलएन 2206), को जैसे ही गर्रोली चौराहा क्षेत्र में आते देखा गया, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और बेलाताल-कुडपाहाड़ मार्ग की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की नाकेबंदी कर कार को कुछ ही दूरी पर रोक लिया।

कार से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब-

जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें देशी शराब की कई पेटियां पाई गईं। पूछताछ में कार में सवार आरोपियों ने अपनी पहचान गौरव वर्मा (निवासी धोर्रा रोड, नौगांव) और सक्षम अहिरवार के रूप में दी।दोनों ने कबूल किया कि वे यह शराब उत्तर प्रदेश के खमा स्थित शराब ठेके से ला रहे थे, जो वहां के गद्दीदार मनोज पाठक से प्राप्त की गई थी।

कार व शराब जब्त, मामला दर्ज-

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन सहित कुल 80 लीटर देशी शराब जब्त की, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

न्यायालय ने भेजा जेल-

पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।

पुलिस टीम की सतर्कता से मिली सफलता-

इस संपूर्ण कार्रवाई में एसआई अजय शाक्य, गर्रोली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक अरविंद्र शर्मा, आरक्षक पहाड़ सिंह, कामता सिंह सेंगर एवं आशाराम की महत्व

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |