विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

डा गायंत्री नामदवे ने ले ली दलित महिला की जान,पीडित परिवार ने लगाये गंभीर आरोप


छतरपुर। अगर आप डाक्‍टर गायंत्री नामदेव से जिला अस्‍पताल में या फिर उनके घर पर अपने परिजनों का इलाज करा रहे है तो सावधान हो जाये। डाक्‍टर गायंंत्री नामदेव पर एक गभर्वती महिला के इलाज में लापरवाही  करने के कारण मौत हो गई।यह आरोप मतका महिला के पति संजू अहिरवार ने लगाते हुए बताया कि वह ग्राम ढरारी के निवासी है उसकी पत्‍नी आरती को प्रसव के लिए शनिवार को जिला अस्‍पताल लाये थे।  पीडित युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि डाक्‍टर गायंत्री नामदेव के द्वारा अपने सागर रोड पर स्थित नर्सिंग होम में प्रसव करवाने का दवाब बनाया था लेकिन जब गरीब परिजनों के द्वारा असमर्थता जतायी गई तो गायंत्री नामदेव ने जिला अस्‍पताल में प्रसव कराया लेकिन शाम 7 बजे उसकी पत्‍नी की हालत गंभीर होने लगी तो जिला अस्‍पताल में मौजूद स्‍टाफ से डाक्‍टर गायंत्री नामदेव को बुलाने के लिए फोन काल किया गया मगर धनलोभी डाक्‍टर गांयत्री नामदेव ने फोन नहीं उठाया न ही फोन काल करने पर जिला अस्‍पताल आई जिस कारण से उसकी पत्‍नी की मौत हो गई। दलित युवक ने डाक्‍टर गायंत्री नामदवे पर सख्‍त कार्यवाही की मांग की और कहा कि जो मेरे साथ हुआ आगे किसी भी परिवार के साथ न हो इसके लिए ऐसी धनलोभी डाक्‍टरों पर सख्‍त से सख्‍त कार्यवाही होना चाहिए।

जिला अस्‍पताल में आने वाले मरीजों का मोटी रकम लेकर घर से  इलाज कर रहे डाक्‍टर-

भले ही जिला अस्‍पताल में पदस्‍थ डाक्‍टरों को शासन से लाखों रुपये वेतन के रूप में मिल रहा हो लेकिन शायद उससे उनका पेट नहीं भर रहा इसीलिए डाक्‍टर जिला अस्‍पताल में आने वाले मरीजों से मोटी रकम लेकर उन्‍हें अपने घरों पर चला रहे प्राईवेट नर्सिंग होम में ले जाकर इलाज करते है। अगर किसी ने उनकी बात नहीं मानी तो फिर वह जिला अस्‍पताल में चक्‍कर काट काट कर परेशान हो जायेगा।  अंत में उसे उसी डाक्‍टर के घर इलाज कराने जाना पडता है, सूत्रों की माने तो इसके लिए डाक्‍टरो के कुछ सेटिंग बाज भी जिला अस्‍पताल में इस काम के लिए घूमते रहते है। अभी इस संबंध में सिविल सर्जन का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

डाक्‍टर घर पर कराते है फीस जमा और जिला अस्‍पताल में करते है अपरेशन-

कई मामले ऐसे भी सामने आये है जिसमें धनलोधी डाक्‍टर जिला अस्‍पताल में आने वाले मरीजों को अपनी बातों में फसा कर अपने प्राईवेट नर्सिंग होम ले जाते है और फिर होती है डीलिंग इलाज और अपरेशान का पूरा पैसा डाक्‍टर के घर पर जमा होने के बाद उसे जिला अस्‍पताल में भर्ती करा कर जिला अस्‍पताल में उसका अपरेशन करते है जिला अस्‍पताल में इन धनलोभी डाक्‍टरों के कारण आम जनता लुट रही है।

इनका कहना-

गर्भवती महिला की इलाज में लापरवाही के आरोप लगने के बाद डाक्‍टर गायंत्री नामदेव अपनी सफाई देती नजर आई, उनका कहना है कि मेरे उपर लगाये गये आरोप गलत है। महिला को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन महिला नहीं बच सकी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |