विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

पर्यटन नगरी में क्यूआर कोड बदलकर की जा रही ठगी

 


अब तक सामने आए आधा दर्जन मामले, जांच में जुटी पुलिस।


खजुराहो। नगर में अज्ञात युवकों के एक गिरोह द्वारा ठगी का नया पैंतरा अपनाया जा रहा है और अभी तक दर्जनों लोग इस गिरोह के जाल में फंस चुके हैं। दरअसल यह गिरोह दुकानों और पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड के ऊपर अपना क्यूआर लगा रहे हैं, जिससे लोगों द्वारा किया जाने वाला भुगतान उनके खाते में चला जाता है। नगर के कुछ सीसीटीवी कैमरों में यह संदेही युवक कैद भी हुए हैं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब राजेश मेडिकल स्टोर्स की संचालक ओमवती गुप्ता के एक ग्राहक द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह एक ग्राहक पेमेंट कर रहा था तब उसने देखा कि क्यूआर स्कैन करने पर छोटू तिवारी नाम आ रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुराना स्कैनर हटाया और नए क्यूआर कोड पर भुगतान कराया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दुकान के सीसीटीवी की जांच की, जिसमें तीन नकाबपोश युवक क्यूआर कोड में छेड़-छाड़ करते नजर आए। नगर के एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भी इसी तरह की घटना की पुष्टि की है। उसने बताया कि सुबह जब कुछ ग्राहकों ने पेमेंट किया तो पैसे पेट्रोल पंप के खाते में जमा नहीं हुए, जांच करने पर पता चला कि क्यूआर कोड के ऊपर किसी ने रात के वक्त दूसरा क्यूआर कोड चिपका दिया है, जिस पर छोटू तिवारी का नाम आ रहा है। जैन मंदिर मार्ग के नारायण मार्केट की राज प्रोविजंस दुकान के संचालक नितेश गुप्ता, बड़े भैया पान वाले, आबिद खान बिरयानी वाले के क्यूआर कोड में भी इसी तरह छेड़छाड़ की गई है। ठगी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित ने व्यापारियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से अपने क्यूआर कोड की जांच करते रहें तथा किसी भी संदिग्ध की सूचना मिलने पर पुलिस को बताएं।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |