विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के भाई को 30 पेटी शराब से लदी जाइलो वाहन सहित पुलिस ने दबोचा

 


छतरपुर।भगवाँ पुलिस अनुभाग बड़ामलहरा के भगवाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुरा तिगड्डा पर मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने बड़ामलहरा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के भाई को अवैध शराब की पेटियों से लदी जाइलो वाहन को ले जाते हुए दबोच कर बड़ी कार्यवाही की है।

 पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख पांच हजार रुपये आंकी गयी है ।
आपको बता दें बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब के व्यापार का धंधा चरम पर फल फूल रहा है और शराब ब्लेकर इस काम को दोपहिया चार पहिया वाहनों से दिन दहाड़े बखूबी अंजाम दे रहे है । जिसके चलते  थाना पुलिस ने सुबह - सुबह  मुखबिर की सूचना पर लिधौरा ग्राम के पास कुंवर पुरा तिगड्डा पर काले कलर की जाइलो वाहन क्रमांक एम पी 16 सी 4705 में अवैध रूप से तीस पेटी सफेद शराब की कुल कीमत एक लाख पांच हजार रुपये की लाद कर ले जाते हुए भाजपा के बड़ामलहरा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रवि राजा के भाई ध्रुव पिता झल्लू राजा परमार 25 वर्षीय निबासी खेरी को गिरफ्तार कर लिया । थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उक्त 270 लीटर शराब जब्त उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गई है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |