विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

नृत्यांगना ने पुलिस अधीक्षक से की छेड़छाड़ की शिकायत


छतरपुर। शुक्रवार को राई नृत्यांगना ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर उसके साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने की शिकायत  की है।
आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि वह ललितपुर जिले के ग्राम मड़वारा की निवासी है और वह समारोहों में राई नृत्य करती है। उसने बताया कि 15 जुलाई को वह शादी समारोह में राई नृत्य करने के लिए ग्राम चरखारीखेरा थाना भगवां आई थी जहां नृत्य के दौरान गांव के ही सुख्खी उर्फ देशराज लोधी द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की गई। मना करने पर आवेदिका के साथ गाली-गलौच कर दी उसे बचाने आयी उसकी मौसी को भी गालियां देकर उनके साथ मारपीट कर दी। आवेदिका ने बताया कि भगवां थाना में उसके बताए अनुसार शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जब आवेदिका डॉक्टरी परीक्षण के लिए जा रही थी तब भी देशराज द्वारा उसके साथ अभद्रता की गई। आवेदिका ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |