विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

छतरपुर शहर के तालाब की सफाई एवं गौरिहार में बोरी बंधान कर जल संरक्षण का दिया संदेश


छतरपुरजल अमूल्य है इसी धारणा के साथ जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा प्राथमिकता से अभियान के क्रियांवयन के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत छतरपुर शहर के प्रताप सागर तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें तालाब का कचरा एवं घाटों की सफाई की जा रही है। यह अभियान 7 दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका की स्वच्छता टीम, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग शामिल हुए। इसी प्रकार गौरिहार के ग्राम नाहरपर में बोरी बंधान कर पानी रोक कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
जल गंगा संवर्धन अभियान में जिलेभर के कुओं में जीर्णाेधार के लिए मरम्मत एवं मुडेर बंधान का कार्य जारी-
जल स्रोतों के संरक्षण के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत छतरपुर जिले के कुओं के जीर्णाेधार के लिए मरम्मत एवं मुडेर बंधान का कार्य किया जा रहा है। जिससे कई वर्षों तक हमें पेयजल उपलब्ध होता रहे। इसी धारणा के साथ जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा प्राथमिकता से आभियान के क्रियांवयन के निर्देश दिए गए हैं। अभियान अंतर्गत ग्राम सलैया, पाय एवं नदया सहित विभिन्न ग्रामों के कुओं में जीर्णाेधार का कार्य किया गया।
सुरक्षित जल के लिए जल स्रोतों को बचाएं-
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत छतरपुर जिले के बक्सवाहा में राजस्व एवं नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से महेंद्र सागर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही सुरक्षित जल के लिए जल स्रोतों को बचाने का संदेश दिया गया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |