विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री का खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 8 मार्च को वायुयान द्वारा खजुराहो विमानतल पहुंचे।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी आए। यहां से कार द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर भगवान मतंगेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत छतरपुर विधायक ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगरपालिका अध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी प्रमोद वर्मा, कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र रावत, कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |