विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

 


भगवां। भगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवां- गोरखपुरा मार्ग के पास स्थित मखनपुरा गांव के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

 जानकारी के मुताबिक संदीप आदिवासी 22 वर्षीय निवासी जिला पन्ना अपनी बहिन के घर झिंगरी आया था। वह झिंगरी से भगवां की ओर जा रहा था तभी तेज रफ्तार जेसीबी द्वारा बाइक सवार संदीप आदिवासी को टक्कर मार दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त जेसीबी इस समय भगवां अंचल के ग्रामों में पाइप लाइन का सुधार कार्य कर रही है।
 मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस थाना में सूचना दी सूचना मिलते ही भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा उपचार हेतु भेजा गया। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया की जेसीबी का ड्राइवर मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जेसीबी मशीन को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |