विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

पर्यटन नगरी में मिली अज्ञात युवक की लाश


खजुराहो। रविवार को जहां एक ओर पर्यटन नगरी खजुराहो नए वर्ष के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं तो वहीं दूसरी ओर नगर के शिवसागर तालाब के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में इतनी ही जानकारी सामने आई है। मृतक कौन है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है इसका पता लगाने के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |