विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

नहर खोल रहा था किसान, तेंदुए ने किया हमला


बड़ामलहरा। गुलगंज थाना क्षेत्र की बंधा चौकी अंतर्गत ग्राम गोरा में फसल की सिंचाई हेतु नहर खोलते वक्त 29 वर्षीय किसान के ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के कंधे, कान और गाल में चोटें आई हैं। गोरा निवासी किसान नरेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी बंधा व वन परिक्षेत्र कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया वह शुक्रवार की रात साढ़े 9 बजे लुधयाऊ हार में स्थिति अपने खेत की फसल की सिंचाई के लिए नहर खोलने गया था। उसके साथ परिवार के पुष्पेंद्र सिंह, राम सिंह और जयदीप सिंह भी मौजूद थे, तभी तेंदुए ने हमला किया। उसके कंधे, कान और गले में नाखून व दांतों के निशान हैं। हमले में घायल किसान का बड़ामलहरा में उपचार किया गया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |