विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

भाजपा का झूठ सबसे मजबूत बताकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कसा तंज

 

 

दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा का झूठ सबसे मजबूत बताकर पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा ‎कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। पीएम की आलोचना करते हुए कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठ सबसे मजबूत हैं।’ खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‎कि नरेन्द्र मोदी जी, 2023 का आज आखिरी दिन है। आपने कहा था कि 2022 तक ही हर किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। हर हिंदुस्तानी के पास घर होगा और उसमें चौबीसों घंटे बिजली मिलेगी। अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी। उन्होंने कहा ‎कि यह सब तो नहीं हुआ, पर हर भारतीय को पता है कि भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत।’ बता दें ‎कि कांग्रेस अर्थव्यवस्था और किसानों से जुड़ी नीतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधती रही है। इधर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी दस वर्ष में जनगणना न कराने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। जनगणना कराने में देरी पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा ‎कि 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना में अत्यधिक देरी कई सवाल खड़े करती है। यह केवल कोविड महामारी से संबंधित नहीं है। नि:संदेह कुछ तो पक रहा है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |